घाटमपुर: सजेती में पीढ़े से पीट कर पत्नी की हत्या,पोते को भी मारने का प्रयास
सजेती के कोरिया गांव में बुधवार सुबह 7:00 बजे रौनक ने अपनी दादी की हत्या की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में रौनक ने बताया उसके बाबा हीरालाल ने दादी शिव कांति की पीढे से पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद दादा उसका गला दबाकर कमरे में छोड़ आया। होश आने पर रौनक ने पुलिस को सूचना दी है।आरोपी की तलाश की जा रही है।