घाटमपुर: रामगंगा नहर में दोस्तों के साथ नहाते समय डूबने से इंटर के छात्र की हुई मौत
बिधनू की रामगंगा नहर में दोस्तों के साथ नहाते समय इंटर के छात्र राज सिंह की डूबने से मौत हो गई।थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 5बजे बताया मृतक अपने नाना के घर जामू में रहता था।घर से बिना बताए दोस्तों के साथ रामगंगा नहर में नहाने के लिए निकला था।पैर फिसलने से गहराई में चला गया और डूबकर मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।