घाटमपुर: घाटमपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला ट्रक चालक का शव, पुलिस जांच में जुटी
घाटमपुर के पतारा में रेलवे ट्रैक पर 35 वर्षीय राम सिंह गोस्वामी का शव पड़ा मिला।स्टेशन मास्टर ने पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना दी।थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया मृतक ट्रक चलाता था।घर से नौकरी पर जाने की बात कह कर निकला था।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।