मुरार: शौच करने से रोकने पर साथियों ने डेयरी पर हमला कर डंडों से तोड़फोड़ की
Morar, Gwalior | Nov 11, 2026 ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में टॉयलेट करने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद शाम को तोड़फोड़ तक पहुंच गया। युवक ने अपने 4-5 साथियों के साथ डेयरी पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिसकी जानकारी बुधवार दोपहर 2 बजे सामने आई।