जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी ने दिए निर्देश
मधेपुरा, 12 नवंबर 2026।
जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर स्थित न्यू एनआईसी हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मनरेगा, जल-जीवन-हरियाली अभियान, आवास योजना एवं लोहिया स्वच्छता अभियान की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन, भौतिक एवं वित्तीय प्रगति तथा लंबित कार्यों की अद्यतन स्थिति की योजनावार समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा करने तथा लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र लाभुकों को समय पर लाभ पहुंचाना है। इसमें किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ नियमित अनुश्रवण पर विशेष बल दिया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं की प्रगति में अपेक्षित तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar