भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़वनिया निवासिनी राजकुमारी पुत्री सतई गौतम ने जिलाधिकारी को तहसील समाधान दिवस में शिक़ायती पत्र देकर गांव निवासी राम कुमार पुत्र राम ललित व प्रदीप पुत्र बेचई पर पॉलिसी का पैसा न दिलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।