डुमरियागंज: नगरपंचायत डुमरियागंज में स्थापित नमोपृथ्वी योगमुद्रा एवं नगरपंचायत भारतभारी में स्थापित नमोवायु का योगमुद्रा हुआ उद्घाटन
नगर पंचायत डुमरियागंज के अंतर्गत बैदौला चौराहे पर स्थापित नमो पृथ्वी योग मुद्रा एवं नगर पंचायत भारतभारी में मोतीगंज चौराहा (भारतभारी) पर स्थापित नमो वायु योग मुद्रा की प्रतिमा का उद्घाटन विधि विधान से पूजा अर्चन कर मुख्य अतिथि माननीय सांसद जगदंबिका पाल,विधायिका श्रीमती सैयदा खातून,जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर, आदि की उपस्थिति में हुआ।