डुमरियागंज: गांव की समस्या के समाधान के लिए मन्निजोत व देवरिया चमन में आयोजित किया गया चौपाल
भनवापुर ब्लाक के मन्नीजोत व देवरिया चमन में आरोह फाउंडेशन के तरफ से गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेव व रणविजय यादव की मौजूदगी में ग्रामीणो की समस्यों को सुना गया।ग्राम विकास अधिकारी अजीत कुमार ने मौजूद लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।