डुमरियागंज: डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नेबुआ से 3 दिन पहले गायब हुई तीन लड़कियों का पता चला, गुजरात में अपनी बहन के यहां हैं मौजूद
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नेबुआ गांव से 12 फरवरी को तीन नाबालिक लड़कियां अपने घर से निकली थी।लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल रहा था परिजन काफी परेशान होकर इसकी जानकारी डुमरियागंज पुलिस को देते हुए मुकदमा दर्ज कराया।प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज ने बताया कि तीनों लड़कियां जिसमें दो आपस में सगी बहन हैं गुजरात में अपनी बहन के घर हैं। शीघ्र अपनेघर आ जाएगी।