सीडीपीओ कार्यालय भनवापुर के गोदाम का ताला तोड़कर चोर करीब 300000 का चने का दाल व रिफाइंड गायब कर दिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी भनवापुर संजय गुप्ता ने जानकारी मिलने पर त्रिलोकपुर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र दिया जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुटी हुई है।