डुमरियागंज: ठेकेदार पर DM के आगमन का खौफ, मानक विहीन ईंट को ट्राली में भरकर डुमरियागंज बसस्टेशन निर्माणस्थल से हटवाया, वीडियो वायरल
जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर के आज डुमरियागंज आने की खबर पर ठेकेदार द्वारा कार्य स्थल डुमरियागंज बस स्टेशन निर्माण स्थल से मानक विहीन ईटों को ट्राली में भरकर हटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जल्दी-जल्दी ट्राली में भरकर ईंट को हटाया जा रहा है और उसे अलग स्थान पर ले जाकर रखा जारहा है।