पटना ग्रामीण: BPSC TRE-3 के शिक्षक अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग में सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
गर्दनीबाग धरना स्थल पर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे भारी संख्या में BPSC TRE-3 के शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। यह सभी अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट ही मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा फल में कई ऐसे छात्र हैं जिनका रिजल्ट तीन जगह आया हुआ है। ऐसे में उनकी जो सीटे खाली होगी उन सीटों पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट दिया जाए।