पटना ग्रामीण: नेहरू नगर में चोरी के इरादे से घर में घुसने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया
पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित एक मकान में चोरी की नीयत से प्रवेश करने के क्रम में एक अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। मामले को लेकर सोमवार शाम करीब 4:00 बजे पाटलिपुत्रा थाना अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।गिरफ्तार अभियुक्त ने रविवार को ही श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र में भी एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है।