पटना ग्रामीण: पटना के दो बड़े स्कूलों की 25 गाड़ियां ज़ब्त, ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने दी जानकारी
पटना के दो बड़े स्कूलों की 25 गाड़ियों को सोमवार को जप्त किया गया है।इस बात की जानकारी पटना ट्रैफिक SPअपराजित लोहान ने सोमवार शाम करीब 4:00 बजे दी है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि इन सभी गाड़ियों में कैपेसिटी से अधिक बच्चों को ले जाया जा रहा था। वहीं वेरिफिकेशन के दौरान यह भी पाया गया कि कई गाड़ियों को स्कूल में ऑपरेट करने की परमिट नहीं मिली है।