पटना ग्रामीण: पटना में 10 नए ट्रैफिक OP खुलेंगे, यातायात जाम से मिलेगी राहत
सोमवार शाम 4:00 बजे पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है कि पटना में 10 नए आउटपोस्ट खोले जाएंगे। जिनका काम सिर्फ ट्रैफिक रेगुलेशन का रहेगा।उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि 10 नए आउटपोस्ट के साथ 25 नए सेक्टर और 118 नए चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं।