पटना ग्रामीण: पीएमसीएच अस्पताल से छुट्टी मिली राजस्थान के स्पीकर वासुदेव देवनानी को, राजस्थान जाने की तैयारी
अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन में शामिल होने पटना आए राजस्थान के स्पीकर वासुदेव देवनानी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां से सोमवार शाम 5:15 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद अब वह राजस्थान जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं बिहार विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने इसे लेकर जानकारी भी दी है।