सतबरवा: सिंदुरिया में हिंसक झड़प के बाद, कांग्रेस जिला महासचिव विवेका त्रिपाठी ने शांति की अपील की
सतबरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया में काली पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह पूर्व मंत्री प्रतिनिधि विवेका त्रिपाठी ने मंगलवार देर शाम 8 बजे अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने घटना पर चिंता जताते हुए क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।