आयुक्त परिवहन विभाग एवं कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार आज क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भोपाल द्वारा आईएसबीटी बस स्टैंड पर शाम 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक यात्री बसों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया ।
चेकिंग अभियान यात्रियों को सुरक्षा तथा फायर सेफ्टी ऑडिट के रूप में चलाया गया चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 14 बसों को चेक किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान यात्री बस MP 13ZG 9955 को ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट को स्टेज कैरिज के रूपए संचालित होने के कारण जप्त किया गया।
इसके अतिरिक्त 3 यात्री बसों परमिट शर्तों के उल्लंघन तथा मोटर यान अधिनियम की अन्य धाराओं के अंतर्गत जुर्माना लगाया गया और 15000 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई यह चेकिंग अभियान यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टिगत लगातार जारी रहेगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal
5 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026