Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
arksuparfastnewss
दुःख की घड़ी में पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत के घर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
Orai, Jalaun
| Nov 7, 2026
#politics
#national
MORE NEWS
Orai, Jalaun | Nov 10, 2026
छठ पूजा से पहले रामकुंड के संवरेंगे दिन, सालभर शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा परिसर डीएम ने किया रामकुंड का निरीक्षण, छठ पर्व की तैयारियों के साथ तालाब एवं पार्क के समग्र विकास की बनाई कार्ययोजना, बोटिंग, सीसीटीवी, आकर्षक लाइटिंग और स्थानीय उत्पादों की दुकानों की संभावनाएं तलाशने के निर्देश अंकुर श्रीवास्तव ✍️ जनपद में आगामी छठ पूजा के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी समीर ने रामकुंड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगरपालिका की टीम को छठ पूजा से पहले साफ-सफाई, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, घाटों की मरम्मत तथा व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार दीपावली से पहले ही तैयारियां शुरू कराने के उद्देश्य से नगरपालिका की टीमों को कार्य में लगाया गया है। जिलाधिकारी ने रामकुंड को केवल छठ पूजा तक सीमित न रखते हुए इसे शहर के एक आकर्षक एवं विकसित पर्यटन और मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने तालाब की पूरी तरह सफाई कराने के साथ उसमें मौजूद जीव-जंतुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटी बोटिंग की सुविधा विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार करने को कहा। उन्होंने पूरे पार्क परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, बेहतर लाइटिंग, अतिरिक्त पौधरोपण, लोगों के बैठने के लिए उपयुक्त स्थान विकसित करने तथा जगह-जगह स्टैंड पोस्ट वाले डस्टबिन लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई कराकर पूरे परिसर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने को कहा।जिलाधिकारी ने कहा कि रामकुंड शहर के बीच स्थित एक महत्वपूर्ण एवं सुंदर स्थल है, जिसे सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाए तो यह प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ शहरवासियों के लिए मनोरंजन और सुबह-शाम टहलने का बेहतर केंद्र बन सकता है। उन्होंने मनोरंजन संबंधी गतिविधियों के संचालन, निर्धारित मामूली प्रवेश शुल्क तथा चाय-नाश्ते एवं स्थानीय उत्पादों की दुकानों की संभावनाओं पर भी विचार करने के निर्देश दिए, जिससे नगरपालिका के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित हो सकें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, नगर पालिका के टीएस आदि मौजूद रहे। #dmjalaun #orai #boldobharat
Orai, Jalaun | Nov 5, 2026
नन्हे हाथों ने रंगों से सजाए दीपक, दीपावली के स्वागत में प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में आयोजित हुई दीपक सजाओ प्रतियोगिता जालौन। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही चारों ओर उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में विकास खंड माधौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा, जनपद जालौन में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दीपक सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपने कोमल हाथों से मिट्टी के साधारण दीपकों को विभिन्न रंगों, आकर्षक डिजाइनों और सुंदर कलाकृतियों से सजाकर उन्हें मनमोहक रूप प्रदान किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस गतिविधि के दौरान बच्चों की कल्पनाशीलता और कलात्मक अभिरुचि देखते ही बन रही थी। किसी बच्चे ने दीपक को आकर्षक रंगों से सजाया तो किसी ने उस पर सुंदर आकृतियां और डिजाइन उकेरे। अपनी मेहनत और कल्पनाशक्ति से तैयार किए गए दीपकों को देखकर बच्चों के चेहरों पर विशेष खुशी और आत्मविश्वास दिखाई दिया। बच्चों के लिए यह प्रतियोगिता केवल एक मनोरंजक गतिविधि नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने और कुछ नया सीखने का भी अवसर बनी। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए अवसर उपलब्ध कराना भी है। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक सोच, कल्पनाशीलता, एकाग्रता और कलात्मक कौशल को विकसित करती हैं। जब बच्चे अपने हाथों से कोई वस्तु तैयार करते हैं तो उनमें आत्मविश्वास, स्वावलंबन और स्वयं कुछ करने की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। मिट्टी के दीपकों को सजाने जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पारंपरिक कला, स्थानीय शिल्प और मिट्टी से जुड़ी हमारी संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भी अनुभवात्मक, गतिविधि आधारित एवं कला समेकित शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है, ताकि बच्चे पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष और निपुण बन सकें। विद्यालय के सहायक अध्यापक श्याम जी ने बच्चों को रंगों की पहचान, उनके संयोजन और दीपावली पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि दीपक प्रकाश, सकारात्मकता और ज्ञान का प्रतीक है। जिस प्रकार एक छोटा-सा दीपक अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार ज्ञान और अच्छे संस्कार हमारे जीवन से अज्ञानता एवं नकारात्मकता को दूर करते हैं। विद्यालय की शिक्षामित्र सविता कुशवाहा एवं अनु गुप्ता ने भी प्रतियोगिता में सक्रिय सहयोग किया। उन्होंने बच्चों को दीपक सजाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने, रंगों के चयन और कलात्मक सजावट में मार्गदर्शन दिया। साथ ही बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी कल्पनाओं के अनुसार स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह, रचनात्मकता और उल्लास से सराबोर रहा। बच्चों द्वारा सजाए गए सुंदर एवं आकर्षक दीपकों ने सभी का मन मोह लिया। इस गतिविधि ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ कला, संस्कृति, परंपरा और व्यवहारिक अनुभवों को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में आयोजित यह आयोजन बच्चों के लिए सीखने, सृजन करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का एक सुंदर अवसर बना।

मोबाइल को लेकर भाई-बहन में हुआ विवाद, 8 वर्षीय बच्चे ने उठाया आत्मघाती कदम; गांव में पसरा मातम जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुरवा में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर भाई-बहन के बीच हुए विवाद के बाद एक आठ वर्षीय बच्चे द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। घटना 3 नवंबर 2026 की बताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी हुई कि करीब आठ वर्षीय बच्चे का अपनी उससे लगभग डेढ़ साल बड़ी बहन से मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर विवाद हो गया था। घटना के समय माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। भाई-बहन के बीच कहासुनी और झगड़े के बाद बच्चा कमरे में चला गया, जहां उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने भी पुलिस को प्रारंभिक तौर पर मोबाइल को लेकर भाई-बहन के बीच हुए विवाद की जानकारी दी है। पुलिस ने बच्चे के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अभी शेष है। सीओ ने कहा कि बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत सीओ जालौन अजय कुमार सिंह ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि यह मामला बच्चों पर मोबाइल के बढ़ते प्रभाव और उनकी मानसिक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को मोबाइल देने की अवधि, उसके इस्तेमाल के तरीके और उनकी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें। बच्चों के व्यवहार और मानसिक स्थिति को समझते हुए उनके साथ संवाद बनाए रखना भी बेहद जरूरी है।
Orai, Jalaun | Nov 5, 2026
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026
✨ भक्ति, आस्था और खूबसूरत उपहारों का एक ही ठिकाना! 🙏 अब पूजा-पाठ से लेकर भगवान के श्रृंगार और घर की सजावट तक, हर जरूरत का सामान मिलेगा एक ही जगह। 🌸 Hare Krishna Matchless Gift Shop पर उपलब्ध हैं: 🪔 सभी प्रकार की पूजा सामग्री, इत्र, अगरबत्ती, धूप एवं कपूर 🌿 चंदन, जप माला एवं कंठी माला 🙏 भगवान के वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री 🛕 पीतल एवं अष्टधातु के सुंदर विग्रह 🖼️ फोटो फ्रेम एवं आकर्षक गिफ्ट आइटम 🎀 तोरण, बंदनवार, माला एवं सजावट का सामान 📍 पता: डॉ. देवेंद्र के बगल में, DVC चौराहा, झांसी रोड, उरई। 📞 संपर्क करें: 7269091444 ❤️ अपनी पूजा और सजावट की हर जरूरत के लिए आज ही पधारें! #HareKrishnaGiftShop #MatchlessGiftShop #PoojaSamagri #Orai #diwali
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026
धनतेरस / दीपावली को लेकर यातायात व्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत द्वारा दिया गया वक्तव्य जनपद जालौन में जितने भी टाउन हैं, उरई है, कोंच है, माधौगढ़ है और जहाँ-जहाँ पर भी प्रमुख बाजारों में तीन दिन के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की जा रही है। कस्बा उरई में क्राउड के ज्यादा आने की संभावना है जिस कारण चार जगह से जो घंटाघर की तरफ जाने वाले रास्ते हैं - शहीद भगत सिंह, मोनी मंदिर, इलाहाबाद बैंक तिराहा और डीएवी तिराहा से डायवर्जन किया जा रहा है और इसी तरह से कोंच में, जालौन में सभी जगह डायवर्जन प्लान रहेगा और पुलिस बल मौजूद रहेगा। पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है, जो लोग खरीददारी करने और बाजार में आएंगे उनको कोई असुविधा ना हो, इसका पूरा प्रबंध किया जा रहा है और एक्सप्रेस-वे, हाईवे पर जो जंक्शन है उस पर भी अलग से पुलिस बल मौजूद रहेगा।
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर काल बना बेकाबू ट्रक, आग में जिंदा जले चालक और परिचालक जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरा। इसके बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से चालक और परिचालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 209.2 पर तड़के लगभग तीन बजे हुआ। ट्रक एटा से ईंटें लेकर हमीरपुर के राठ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक के नीचे गिरते ही लदी हुई ईंटें खिसककर केबिन में जा घुसीं, जिससे उसमें सवार दोनों लोग फंस गए। इसी दौरान बिजली की केबलों से टकराने के बाद शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते ट्रक में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक और परिचालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस और बचाव टीम को राहत कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के बुरी तरह जले शव बाहर निकाले जा सके। मृतकों की पहचान एटा जिले के निवासी चालक राजकुमार और फिरोजाबाद जिले के निवासी परिचालक सचिन यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026