बक्सर: बक्सर में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे छोटे सरकार, चांदी का मुकुट पहनाया गया
Buxar, Buxar | Nov 6, 2026 मोकामा विधायक अनंत सिंह बक्सर पहुंचे। लोग दौड़कर उनकी गाड़ी तक पहुंचे और माला पहनाने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते नजर आए। इस दौरान छोटे सरकार जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। दलसागर से अनंत सिंह का काफिला बक्सर शहर की ओर रवाना हुआ। बक्सर गोलंबर पहुंचने पर समर्थकों ने जेसीबी के जरिए उन पर फूलों की बारिश की गई।