समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 नवंबर 2026
गंगा उत्सव के अवसर पर बक्सर एवं डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन
गंगा उत्सव एवं छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर दिनांक 07 नवंबर 2026 को नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत रामरेखा घाट, बक्सर एवं छठिया पोखर, डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। रामरेखा घाट, बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला गंगा समिति सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, दीपों की रोशनी एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां गंगा की आरती की गई। श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से मां गंगा की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी की निर्मलता, अविरलता एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा गंगा संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। इस दौरान आमजनों को गंगा नदी एवं अन्य जलस्रोतों में कूड़ा-कचरा तथा पूजन सामग्री प्रवाहित नहीं करने, घाटों को स्वच्छ रखने एवं जलस्रोतों के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया।
जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे गंगा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी समझें तथा स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल गंगा के संकल्प को जन आंदोलन बनाने में सहभागी बनें।
हर घाट स्वच्छ हो, हर मन में गंगा के प्रति सम्मान हो।
हर बूंद अनमोल, गंगा संरक्षण हमारा संकल्प।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Namami Gange जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarjila #buxarcity #samratchaudhary #bihar #BuxarNews #BiharNews
3 views | Buxar, Bihar | Nov 8, 2026