गंगा उत्सव के अवसर पर बक्सर एवं डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन
गंगा उत्सव एवं छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर दिनांक 07 नवंबर 2026 को नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत रामरेखा घाट, बक्सर एवं छठिया पोखर, डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। रामरेखा घाट, बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला गंगा समिति सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, दीपों की रोशनी एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां गंगा की आरती की गई। श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से मां गंगा की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी की निर्मलता, अविरलता एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा गंगा संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Namami Gange जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #bihar
1 views | Buxar, Bihar | Nov 8, 2026