गुलाबगंज: गुलाबगंज में संत रविदास समाज के पदाधिकारियों ने धर्मशाला निर्माण की मांग को लेकर विधायक मुकेश टंडन को पत्र सौंपा
गुलाबगंज रविदास समाज एवं अहिरवार समाज गुलाबगंज ने समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला निर्माण की मांग को लेकर बुधवार शाम 5 बजे विधायक मुकेश टंडन को ज्ञापन सौंपा। चंद्रमोहन रतोशिया ने बताया कि सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समाज के पास कोई स्थायी भवन नहीं है, जिससे विवाह समारोह व बैठकों में परेशानी दूरकरने भवन निर्माण की मांग।