अमरिया: 2027 से पहले अमरिया में सियासी हलचल तेज, हेमराज वर्मा ने फूंका चुनावी बिगुल
अमरिया में लोधी समाज की विशाल जनसभा में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने 2027 के चुनाव का बिगुल फूंक दिया। बुधवार को 1 बजे बरातबोझ के मैरिज हॉल में जुटी बड़ी भीड़ के बीच हेमराज वर्मा ने भाजपा सरकार और मौजूदा विधायक पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।