Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
No video available

#नयागांव में फिर हुई चोरी

Bilgram, Hardoi | Jul 1, 2023

MORE NEWS

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 75 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी ढंग से समाधान किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का मौके पर जाकर सत्यापन करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 75 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी ढंग से समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का मौके पर जाकर सत्यापन करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 20, 2026

निकाय और डूडा योजनाओं की समीक्षा, 15 सितंबर तक सभी टेंडर पूरे करने के निर्देश

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में नगर निकाय एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निकायों के अंतर्गत प्रस्तावित सभी विकास कार्यों के टेंडर हर हाल में 15 सितंबर तक पूरे कर लिए जाएं, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू हो सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, सीवर व्यवस्था और जल निकासी से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कान्हा गौशाला के निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने को कहा।

पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान जिन नगर निकायों की प्रगति 50 प्रतिशत से कम पाई गई, उन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ विक्रेताओं तक पहुंचाया जाए और लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

निकाय और डूडा योजनाओं की समीक्षा, 15 सितंबर तक सभी टेंडर पूरे करने के निर्देश हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में नगर निकाय एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निकायों के अंतर्गत प्रस्तावित सभी विकास कार्यों के टेंडर हर हाल में 15 सितंबर तक पूरे कर लिए जाएं, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू हो सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, सीवर व्यवस्था और जल निकासी से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कान्हा गौशाला के निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने को कहा। पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान जिन नगर निकायों की प्रगति 50 प्रतिशत से कम पाई गई, उन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ विक्रेताओं तक पहुंचाया जाए और लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 20, 2026

पाली में युवक से मारपीट कर मोपेड और मोबाइल छीनने का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार

हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर निवासी ब्रजेश राठौर पुत्र रामपाल ने आरोप लगाया है कि 18 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे बाजार से चकरोड के रास्ते अपने गांव लौटते समय दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी मोपेड व मोबाइल फोन छीन लिया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद आरोपी नन्हे पुत्र विशेश्वर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी प्रिंस पुत्र नथुनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने भी जानकारी दी है।

पाली में युवक से मारपीट कर मोपेड और मोबाइल छीनने का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर निवासी ब्रजेश राठौर पुत्र रामपाल ने आरोप लगाया है कि 18 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे बाजार से चकरोड के रास्ते अपने गांव लौटते समय दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी मोपेड व मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद आरोपी नन्हे पुत्र विशेश्वर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी प्रिंस पुत्र नथुनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने भी जानकारी दी है।

Bilgram, Hardoi | Jul 19, 2026

स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकली, उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सम्मानित

हरदोई। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान-2026 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से गांधी भवन तक जनजागरूकता रैली निकाली गई। अभियान का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना तथा स्कूल से बाहर बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करना रहा।

रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, डायट प्राचार्य रमेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभास कुँवर श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी डी.एल. राना एवं रतन लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रैली में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया तथा अभिभावकों से सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। पूरे मार्ग में शिक्षा जागरूकता से जुड़े नारों की गूंज सुनाई दी।

प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभास कुँवर श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक पात्र बालक-बालिका को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध हो। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का निकटतम परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सर्वाधिक नामांकन वृद्धि करने वाले पांच विद्यालयों—बरसोहिया, गोंडाराव, काला आम, बसोहा सुमई और सहोरिया बुजुर्ग—के प्रधानाध्यापकों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ईएमआईएस इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार, डीसी राहुल दुबे, एसआरजी आशीष कुमार मिश्र, समस्त एआरपी, अभय सिंह, शिव कुमार, पुष्पेन्द्र और अजीत शुक्ला सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को जलपान भी वितरित किया गया।

स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकली, उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सम्मानित हरदोई। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान-2026 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से गांधी भवन तक जनजागरूकता रैली निकाली गई। अभियान का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना तथा स्कूल से बाहर बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करना रहा। रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, डायट प्राचार्य रमेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभास कुँवर श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी डी.एल. राना एवं रतन लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रैली में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया तथा अभिभावकों से सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। पूरे मार्ग में शिक्षा जागरूकता से जुड़े नारों की गूंज सुनाई दी। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभास कुँवर श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक पात्र बालक-बालिका को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध हो। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का निकटतम परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर सर्वाधिक नामांकन वृद्धि करने वाले पांच विद्यालयों—बरसोहिया, गोंडाराव, काला आम, बसोहा सुमई और सहोरिया बुजुर्ग—के प्रधानाध्यापकों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ईएमआईएस इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार, डीसी राहुल दुबे, एसआरजी आशीष कुमार मिश्र, समस्त एआरपी, अभय सिंह, शिव कुमार, पुष्पेन्द्र और अजीत शुक्ला सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को जलपान भी वितरित किया गया।

Bilgram, Hardoi | Jul 18, 2026

मल्लावां के मोहल्ला भगवंतनगर में एक युवक अपने दो मासूम बच्चों के साथ टावर पर चढ़ा, मल्लावां थाने में तैनात दरोगा राधेश्याम सिंह पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप। दरोगा पर कार्यवाई की माँग को लेकर टावर पर अपने दो बच्चों के साथ चढ़ा पिता

मल्लावां के मोहल्ला भगवंतनगर में एक युवक अपने दो मासूम बच्चों के साथ टावर पर चढ़ा, मल्लावां थाने में तैनात दरोगा राधेश्याम सिंह पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप। दरोगा पर कार्यवाई की माँग को लेकर टावर पर अपने दो बच्चों के साथ चढ़ा पिता

Bilgram, Hardoi | Jul 18, 2026