सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने उत्सव गार्डन के पास से 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत सादाबाद पुलिस ने मंगलवार को 01 अभियुक्त मुकेश पुत्र अमर सिंह निवासी धांधऊ थाना सहपऊ को उत्सव गार्डन के पास से गिरफ्तार किया है। कब्जे से 01 तमंचा व कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है