सादाबाद: बिसावर में शटडाउन के बाद भी हाईटेंशन लाइन में आया करंट, लाइनमैन झुलसा, परिजनों ने बिजलीघर पर किया हंगामा
कन्हैया नामक लाइनमेंन 11000 वोल्ट की लाइन पर काम कर रहा था, अचानक लाइन में करंट आ गया जिससे कन्हैया गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका आगरा में उपचार जारी है। मंगलवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीण और परिजन बिजली घर पर पहुंच गए और जमकर हंगामा प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों के उपचार और परिजनों के घरेलू खर्चों के लिए व्यवस्था की मांग की गई है।