मड़ावरा: मड़ावरा में बजाज शोरूम के पास तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर भैंस के बच्चे से टकराई, बड़ा हादसा होते-होते बचा
मड़ावरा में बजाज शोरूम के पास बुधवार की शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार कार असन्तुलित होकर भैंस के बच्चे से टकरा गई। जिससे भैंस का बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार भी छतिग्रस्त हो गयी। गनीमत रही कि उस समय कोई और वाहन नही निकल रहा था वरन बड़ा हादसा हो सकता था।