मुसरीघरारी के सभी साथियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
आज सुबह 8:00 बजे विद्यार्थियों के समर्थन, पेपर लीक के विरोध तथा दिल्ली में पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में प्रस्तावित मार्च को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दर्जनों वॉलेंटियर्स ने भाग लिया।
बैठक के दौरान प्रोटेस्ट और मार्च से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, कल रात माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन, CJP के साथ आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक, एवं सोनम वांगचुक जी द्वारा अनशन समाप्त किए जाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुँचा जा सका है। वैसे ज़्यादा लोगो का विचार है की रविवार के दिन 02:00 PM बजे मुसरीघरारी के चारों रोड में मार्च निकला जाय ।
मार्च एवं आगे की रणनीति को लेकर अंतिम निर्णय आज रात 09:00 PM बजे लिया जाएगा।
आप सभी साथियों से अनुरोध है कि थोड़ा धैर्य बनाए रखें। हमारी तैयारी पूरी तरह मजबूत और व्यवस्थित होनी चाहिए, ताकि यदि प्रोटेस्ट या मार्च का निर्णय लिया जाता है, तो वह पूरी तरह सफल हो। हमारा उद्देश्य यह दिखाना है कि मुसरीघरारी के युवाओं में छात्रों के भविष्य को लेकर जागरूकता, जोश, आक्रोश और अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने का दृढ़ संकल्प है।
आप सभी से अपील है कि अंतिम सूचना का इंतजार करें और अनुशासन एवं एकजुटता बनाए रखें।
धन्यवाद।