जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
समस्तीपुर समाहरणालय में जिला पदाधिकारी (DM), समस्तीपुर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने तथा दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न विषयों पर निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC), जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), सिविल सर्जन (CS), नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), यातायात पुलिस उपाधीक्षक (DSP Traffic), अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (ADTO), सड़क निर्माण एजेंसियों एवं डॉक्टर्स उपस्थित रहे। DTO द्वारा बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्तीपुर में सभी रोड एक्सीडेंट और उसमें हुई मृत्यु के आंकड़ों को प्रस्तुत किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट पर सड़क के गड्ढों क�
Samastipur, Samastipur | Nov 26, 2026