लोक आस्था, अटूट श्रद्धा और प्रकृति की उपासना के महापर्व छठ में आज हम भी सपरिवार शामिल हुए। अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की।
हमारे गाँव में हर साल कोसी नदी की नहर के किनारे छठ पूजा का आयोजन होता रहा है। लेकिन इस बार कोसी-मेची परियोजना के कारण कोसी कैनाल में पानी नहीं होने से अपने स्वजनों के साथ मिलकर एक कृत्रिम तालाब तैयार किया गया, जहाँ पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठ पूजा का अनुष्ठान किया जा रहा है।
छठ महापर्व की सबसे अनूठी विशेषता यही है कि यहाँ उगते सूर्य के साथ डूबते सूर्य की भी आराधना होती है। यह हमारी संस्कृति का एक सुंदर संदेश है कि जीवन में उदय के साथ अस्त का भी उतना ही सम्मान है।
Bihar, India | Nov 15, 2026