गायघाट: केवटसा चौक पर चास बास जीवन बचाओ संघर्ष मोर्चा का तीसरे दिन भी अनशन जारी, एक की हालत बिगड़ी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद केवटसा चौक पर “चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा” का आमरण अनशन बुधवार शाम छह बजे तक तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे 65 वर्षीय राजकुमार मंडल की तबीयत बिगड़ने लगी है, जबकि रामलोचन सिंह और सीताराम यादव की स्थिति स्थिर बताई गई है।