गायघाट: जांता पछियारी गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्राथमिकी दर्ज, ससुराल वाले फरार
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के जांता पछियारी गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। मृतका रजनी कुमारी की मां इंदु देवी के बयान पर पुलिस ने पति विक्की महतो, सास भूखली देवी, देवर चंदन महतो और बड़ी ननद को नामजद आरोपित बनाया है।