गायघाट: केवटसा चौक पर बागमती तटबंध के खिलाफ अनशन चौथे दिन भी जारी, अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड स्थित केवटसा चौक पर बागमती तटबंध निर्माण के विरोध में “चास-वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा” का आमरण अनशन गुरुवार शाम 6 बजे तक चौथे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे राजकुमार मंडल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। वहीं रामलोचन सिंह और सीताराम यादव के स्वास्थ्य में भी गिरावट दर्ज की गई है।