कंडाघाट: फोरलेन पर स्थित ढाबा के पास पुलिस ने गाड़ी में सवार 2 युवकों के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा किया बरामद, जांच जारी
कंडाघाट पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान फोरलेन पर स्थित ढाबा के पास स्विफ्ट गाड़ी में सवार दो युवको तेनजीन गेशे और अंकित के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है वारदात में शामिल गाड़ी को भी पुलिस ने जप्त किया है। SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।