कंडाघाट: भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कंडाघाट में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा #Operation Sindoor
भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कंडाघाट में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य संगठनों के लोग भी शामिल हुए। कंडाघाट में यह रैली विश्रामगृह कंडाघाट से होकर चायल चौक तक निकाली गई। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।