कंडाघाट: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल, सोनाघाट और शिलाई बाग हेल्थ सब सेंटर पर टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
स्वास्थ्य विभाग सायरी ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत विभाग की टीम अब उन दूरदराज इलाकों में पहुँच रही है जहाँ स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं और लोगों को टीकाकरण के लिए दूर दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। बुधवार को सोनाघाट और शिलाई बाग में टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ है।