कंडाघाट: कण्डाघाट में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर आयोजित कार्यशाला की SDM गोपाल चंद शर्मा ने की अध्यक्षता
SDM कण्डाघाट गोपाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों सहित नागरिकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य वन अधिकार अधिनियम 2006 के विषय में हितधारकों को जागरूक करना तथा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है।