कंडाघाट: कैथलीघाट में सोलन जिला राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10वीं जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
आज से सोलन जिला राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10वीं जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। यह प्रतियोगिता 23 से 25 मई तक कैथलीघाट स्थित महालक्ष्मी फर्नीचर के समीप आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को शूटिंग खेल की ओर प्रेरित करना है।