कंडाघाट: पर्यटन नगरी चायल में पर्यटन को प्रोत्साहित करने और विभिन्न मुद्दों पर चायल होटल एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई
चायल होटल एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें बीते दिनों ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान चायल में पर्यटन को प्रोत्साहित करने, चायल में खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने, होटलों की खराब हालत और बिजली व्यवस्था को ठीक करने पर विभागों से बात करने के लिए विचार विमर्श किया गया।