हरिद्वार: रूड़की: CM धामी ने पतंजलि विश्वविद्यालय में 62वें अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव में की शिरकत
पतंजलि विश्वविद्यालय में पिछले 3 दिनों से चल रहे अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव में CM पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे शिरकत की। इस मौके पर योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने देश भर के कई विश्वविद्यालय से पहुंचे कुलपतियों को संबोधित किया। CM धामी ने वेद उपनिषद की शिक्षा भी दिए जाने की अपील की।