हरिद्वार: प्रयागराज महाकुंभ से वापस लौटे निरंजनी अखाड़े के संतों का लोगों ने किया स्वागत
प्रयागराज महाकुंभ के सम्पन्न होने के बाद अब अखाड़ों के संतों ने अपने आश्रमों में वापसी शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे पहुंची ट्रेन से निरंजनी अखाड़े के संत हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से मायापुर स्थित निरंजनी अखाड़े तक निकली शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर संतों ने महाकुंभ के समापन पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।