हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में अवैध खनन रोकने पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमले का मामला, पुलिस ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली की सीज
सिडकुल में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड पर ट्रैक्टर ट्राली चालकों ने जानलेवा हमला कर दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई सिडकुल पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर ट्रॉली सीज करते हुए आरोपी ड्राइवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने गुरुवार शाम 4 बजे ये जानकारी दी।