हरिद्वार: शाहपुर शीतला खेड़ा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, पथरी पुलिस ने किया खुलासा; दोनों आरोपी गिरफ्तार
शाहपुर शीतला खेड़ा में सुखपाल नाम के शख्स की हत्या का पथरी पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या की वारदात अंजाम देने वाली मृतक की पत्नी रितु और उसके प्रेमी रितिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 17 मार्च की रात को रितु और रितिक ने सुखपाल को अमृतसर से बुलाया और कार में बैठाकर पहले उसे शराब पिलाई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छोड़कर फरार हो गए