हरिद्वार: रोशनाबाद मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रात को अधिकारियों की बैठक बुलाई, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने देर रात को रोशनाबाद मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। जनपद के साथ थानेदार ऑनलाइन जुड़े रहे। रात 12 बजे तक एसएसपी ने सभी अधिकारियों को क्राइम कंट्रोल के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी टास्क हल्के में न की जाए। जो जिम्मेदारी जिसे दी गई है उसे गंभीरता से पूरा किया।