हरिद्वार: निरंजनी अखाड़े में एसडीएम अजयवीर सिंह ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी से 2027 अर्धकुंभ को लेकर मांगे सुझाव
हरिद्वार अर्धकुंभ मेले को प्रयागराज कुंभ मेले की तरह दिव्य भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने साधु संतों से सुझाव मांगे हैं। इसलिए हरिद्वार के एसडीएम अजयवीर सिंह ने शुक्रवार को निरंजनी अखाड़े में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्रपुरी से 2027 अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की। एसडीएम ने उन्हें मेले की व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी से भी अवगत कराया।