मसूरी में दो बड़े विकास कार्यों का रास्ता साफ
गढ़वाल सभा भवन के लिए 99 साल की लीज,
भिलाडू स्टेडियम की वन विभाग से जुड़ी अड़चनें दूर
मसूरी में विकास की दो महत्वपूर्ण योजनाओं को अब धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है। पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजत अग्रवाल ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि कैंपटी टैक्सी स्टैंड के पास सरकारी भूमि गढ़वाल सभा भवन के लिए 99 साल की लीज पर दी गई है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी एमडीडीए को दी गई है। भवन में सभागार, कमरे और गढ़वाली संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली कलाकृतियां होंगी।
वहीं, भिलाडू स्टेडियम के निर्माण में वन विभाग से जुड़ी अड़चनें भी दूर हो गई हैं। जल्द ही निर्माण शुरू होने की बात कही गई। इससे स्थानीय युवाओं को खेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मसूरी-देहरादून मार्ग के पानी वाले बैंड को लेकर भी दो लेन सड़क बनाने के प्रस्ताव पर काम चल रहा है। मसूरी की अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की बारिश के बाद मरम्मत कराई जाएगी। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
शहर की पार्किंग समस्या को देखते हुए जीरो प्वाइंट के पास पार्किंग निर्माण की तैयारी भी की जा रही है। पालिका अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी के प्रयासों से कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसका लाभ पर्यटन के साथ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Sep 12, 2026