चौमूं: चंदवाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थ और हथियार के खिलाफ कार्रवाई में दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Chomu, Jaipur | Sep 30, 2026 चोंमू उपखंड क्षेत्र की चंदवाजी थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 किलो 760 ग्राम डोडा छिलका व चूरा बरामद किया। साथ ही डोडा की बिक्री से प्राप्त 6 हजार रुपए भी जब्त किए गए। वही चंदवाजी थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई।