चरपोखरी: चरपोखरी अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़ पर मुखिया लाल मुक्ति पासवान भड़के, बोले- अब नहीं चलेगी लापरवाही
चरपोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सियाडीह पंचायत के मुखिया लाल मुक्ति पासवान ने मोर्चा खोल दिया है। अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर कमियां सामने आने पर मुखिया भड़क उठे और स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई।