गुलाबगंज: भाजपा संगठन के सहयोग सेल के माध्यम से विदिशा-गुलाबगंज विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की हुई सुनवाई
जिला भाजपा कार्यालय में विदिशा-गुलाबगंज विधानसभा के विधायक मुकेश टंडन ने पार्टी के ‘सहयोग सेल’ के माध्यम से बुधवार दोपहर 3 बजे नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के संबंध में संबंधित विभाग को निर्देश दिए। कार्यक्रम में विदिशा, गुलाबगंज एवं स्थानीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखीं।